ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / ‘गली के मवाली की भाषा बोल रहे BJP के सांसद’ रमेश बिधूड़ी के...

‘गली के मवाली की भाषा बोल रहे BJP के सांसद’ रमेश बिधूड़ी के बयान पर तेजस्वी का हमला

23-Sep-2023 12:08 PM

By First Bihar

PATNA: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं। बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो चुका है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि बीजेपी के सांसद गली के मवाली जैसी भाषा बोल रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने संसद में भाषण दिया था कि आपका व्यवहार और आचरण तय करेगा कि आप किस तरफ बैठे हैं। प्रधानमंत्री के यह बात कहे हुए महज दो से तीन दिन ही हुए हैं और बीजेपी के सांसद सदन में मर्यादा को लांघ गए। गली के मवाली जिस तरह से बात करते हैं उसी तरह से अपशब्दों का प्रयोग बीजेपी सांसद द्वारा किया गया है। वो भाजपा में हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं होने जा रही है। 


जो व्यक्ति बीजेपी में रहेगा उसको गाली देने का भी अधिकार है, चाहे वह संसद ही क्यों न हो। बीजेपी सांसद ने अगर संसद में गाली ही दे दी तो यह कौन सी बड़ी बात है। दुख तो सभी को हुआ है लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में समन जारी होने पर तेजस्वी ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। चार्जशीट था पहले अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया गया है। यह केस दो बार तो बंद ही हो चुका है, ये तीसरा बार कर रहे हैं तो कोई बड़ी बात नहीं है। 


वहीं इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर तेजस्वी ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। जो लोग साथ नहीं बैठते थे वे लोग भी अब साथ बैठ रहे हैं। तीन तीन बैठकें हो गई, कमेटी की बैठक भी पिछले दिनों हुई। सभी चीजें बिल्कूल ठीक ढंग से चल रही हैं। दिक्कत एनडीए में है, इंडिया में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं सीताराम येचुरी से लालू प्रसाद की मुलाकात पर तेजस्वी ने कहा कि जब भी लोग आते हैं मिलते रहते हैं, हमलोग भी दिल्ली जाते हैं तो मुलाकात होती है। हमलोग शुरू से गठबंधन में रहे हैं और लालू प्रसाद से पुराना नाता रहा है।