दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Dec-2019 09:55 AM
BANKA: बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल का पारा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे. बांका से बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के मंत्री रामनारायण मंडल बांका पहुंचे थे, जहां लोगों के सामने उन्होंने अपना आपा खो दिया.
दरअसल मंत्रीजी के पास अपनी समस्या को लेकर कुछ लोग आए थे. लोगों की समस्या सुनते ही मंत्रीजी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. रामनारायण मंडल ने लोगों के साथ घटिया सलूक तो किया ही साथ ही वो गाली-गलौज पर भी उतर गये.
भड़के रामनारायण मंडल ने कहा कि आप लोग बक बक मत कीजिए, हमें वोट दिये थे, जो हम आपकी समस्या सुनें. गुस्साए रामनारायण मंडल गाली-गलौज करते हुए लोगों से बदसलूकी की और कहा कि आपलोगों ने हमें वोट नहीं दिया बावजूद इसके हम आपका काम करा रहे हैं.