पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
23-May-2023 01:55 PM
By First Bihar
DESK: बच्चों को चॉकलेट देकर चुप करवाने वाले सावधान..ऐसा करना बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चे यदि जिद करे तो उसे समझाने की कोशिश करे। क्योंकि चार साल के एक मासूम की मौत गले में टॉफी के अटक जाने के कारण हो गयी है। माता-पिता के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दरअसल मामला ग्रेटर नोएडा के रबुपूरा इलाके का है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस घटना से आस-पड़ोस के लोग भी हैरान हैं।बताया जाता है कि 4 वर्षीय सानियाल ने जब अपने दादा से टॉफी दिलाने की जिद किया तब दादा ने उसे पैसे निकाल कर दे दिये। पैसा मिलते ही सानियाल पास की दुकान पर चला गया और वहां से टॉफी खरीदकर घर लौटा।
सानियाल ने अपने दादा से कहा कि दुकान से चॉकलेट लेकर आ गये हैं। फिर वह टॉफी को खा गया लेकिन कुछ देर बाद वह अचानक झटपटाने लगा। जिस टॉफी को उसने खाया वो गले में जाकर अटक गया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गयी। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर माता-पिता भी आ गये। बेटे को इस हालत में देखकर माता-पिता भी नर्वस हो गये।
आनन-फानन में बेटे को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों काफी सदमें में हैं। फूटफूट कर रोते हुए दादा कह रहे हैं यदि मालूम रहता कि चॉकलेट पोते की जान ले लेगी तो वे कभी टॉफी के लिए पैसे नहीं देते। घर का इकलौते चिराग के इस कदर जाने से हर किसी की आंखे नम हैं।