ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / गाजियाबाद-टुंडला के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी, नई दिल्ली से गया और भागलपुर...

गाजियाबाद-टुंडला के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी, नई दिल्ली से गया और भागलपुर जाने वाली ट्रेनों का समय बदला, दरभंगा स्पेशल का भी बदला गया रूट

03-Oct-2021 05:03 PM

DESK: गाजियाबाद और टुंडला के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी है। जिसके कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। जिसका सीधा असर नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशन तक आने वाली ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है।


उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन में मालगाड़ी के डिरेल हो जाने के बाद पूर्व मध्य रेलवे से आने वाली दो ट्रेनों के रुप को बदला गया है। जो नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली थी। इन ट्रेनों को गाजियाबाद से कानपुर की जगह मुरादाबाद और लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। वही इन दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। नई दिल्ली से गया जाने वाली और आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस को 2 घंटे रिशेड्यूल किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। 


पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने  बताया कि 3 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन नियमित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा। वही ट्रेन संख्या 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन नियमित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा। 3 अक्टूबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 02398 नई दिल्ली-गया स्पेशल 2 घंटे देरी से चलेगी। वही आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 02368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर स्पेशल भी 2 घंटे देरी से चलेगी।