ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

PFI के 4 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, देश विरोधी गतिविधियों का आरोप

07-Jan-2023 09:43 PM

PATNA: पटना के फुलवारीशरीफ टेटर मॉड्यूल केस में NIA ने शनिवार को चार्जशीट दाखिल किया है। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पीएफआई के चार सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है। एएनआई की माने तो अतहर परवेज, मो. जलालुद्दीन खान, एडवोकेट नूरुद्दीन उर्फ नूरुद्दीन जंगी और अरमान मलिक उर्फ मो. इम्तियाज अनवर इसमें शामिल हैं। 


इससे पहले फुलवारीशरीफ निवासी आरोपी मरगूब के खिलाफ गजवा-ए-हिंद मामले में आरोप पत्र दायर किया गया था। बता दें कि जुलाई 2022 में फुलवारीशरीफ थाने में मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच एनआईए कर रही है। यह मामला आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने से जुड़ा है।


एनआईए ने बताया कि जांचोपरांत यह बात सामने आई है कि वाट्सएप ग्रुप गजवा-ए-हिन्द का एडमिन एक पाकिस्तानी नागरिक दानिश जैन था। उसी ने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें स्लीपर सेल में शामिल कराने के मकसद से भारत के अलावे यमन और पाकिस्तान सहित अन्य देशों के लोगों को इसमें जोड़ने की कोशिश की थी। 


इसके अलावे बीडी गजवा-ए-हिन्द नाम का एक और वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसमें बांग्लादेशी नागरिकों को जोड़ा गया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पुलिस इंस्पेक्टर के मोबाइल पर गजवा-ए-हिंद का मैसेज आया। अब इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है।