ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

फुलवारी शरीफ गैंगरेप मामला: पटना पुलिस ने खुलासे का किया दावा, आरोपी अरेस्ट

12-Jan-2024 07:59 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के फुलवारी शरीफ में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप मामले का खुलासा कर लेने का पटना पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इस कांड को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। पटना पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पूरे मामले पर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया है कि अभी तक के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक ही आरोपी है और इसने ही पूरे घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया है और बताया है कि किस तरीके से उसने वारदात को अंजाम दिया था। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा का कहना है कि पूछताछ अभी भी चल रही है। आरोपी ने कई बात बताया है जिसका अनुसंधान किया जा रहा है। पूछताछ के बाद और भी पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।


बता दें कि कि पटना के फुलवारीशरीफ में दो महादलित बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम पिछले दिनों अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने मृत समझ दोनों को फुलवारीशरीफ के आईटीबीपी के पास फेंक दिया था। जहां एक की मौत हो गयी थी जबकि दूसरी लड़की बदहवास हालत में मिली थी। मृतक बच्ची की उम्र 8 साल थी जबकि घायल लड़की की उम्र 12 साल बतायी जा रही है। घायल बच्ची पटना एम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। 


बीते 8 जनवरी को जलावन लाने के लिए दोनों घर से निकली थी और लापता हो गई थी। 9 जनवरी को जब कुछ लोगों की नजर दोनों बच्चियों पर गई तब इसकी सूचना फुलवारीशरीफ पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में बदहवास बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने वारदात के तीसरे दिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया था और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया था।