ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

बिहार में फ्री में बांटा जा रहा है मुर्गा, लूटने वालों की लगी भीड़, यहां देखिये पूरा Video

बिहार में फ्री में बांटा जा रहा है मुर्गा, लूटने वालों की लगी भीड़, यहां देखिये पूरा Video

14-Mar-2020 08:47 PM

PATNA : चीन से शुरू हुआ जानलेवा कोरोना वायरस अब विश्व भर में पहुंच चुका है. वर्ल्ड के 100 से अधिक देशों में लोग इससे संक्रमित होकर बीमार पड़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना की दहशत की वजह से लोग खान-पान में भी परहेज करना शुरू कर दिए हैं. मुर्गा, अंडा और मटन से लोग दूरी बना रहे हैं. इसके सेवन से परहेज किया जा रहा है. इसी से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना बिहार से सामने आई है. जहां फ्री में मुर्गा बांटा जा रहा है.

इसको भी पढ़ें: साली के लिए लुटेरा बना जीजा, मोबाइल किया गिफ्ट तो साली के साथ हो गया गिरफ्तार

मामला बिहार के अरवल जिले का है. जहां कोरोना के डर से फ्री में मुर्गा बांटा जा रहा है. 'मुर्गा दान' का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोरोना के डर से मुर्गे के बाजार को झटका लगा है. जहां पहले चिकन 120-130 रुपए किलो में बिकता था वही अब  20 से 40 रुपए किलो में बिक रहा है. इतना ही नहीं अरवल में तो फ्री में ही मुर्गा बांटा जा रहा है. जहां लूटने वालों की भीड़ मची है. कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद मामूली सर्दी और खांसी से पीड़ित लोग भी एहतियातन सदर अस्पताल और निजी क्लीनिकों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.



इंडिया में अब तक दो लोगों की इस कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है. वहीं दुनिया भर में अब तक 4600 लोगों की मौत हो चुकी हैं. दिल्ली और नोएडा में कोरोना के वायरस से लोगों के ग्रस्त होने के कारण बाहर काम कर रहे प्रवासी मजदूर अपने घर को लौटने लगे हैं. वहीं जो लोग होली में घर आए थे, वे इस वायरस का प्रकोप समाप्त होने तक गांव में ही रहने का विचार किए हुए हैं.


इसको भी पढ़ें: कोरोना के डर से पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने हजारों जिंदा मुर्गों को फेंका नदी किनारे, ओले गिरने से सभी की हुई मौत