ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

साझा बयान में बोले फ्रांस के राष्ट्रपति- ‘कश्मीर मुद्दे पर कोई तीसरा न करे हस्तक्षेप’

23-Aug-2019 08:24 AM

By 13

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं. यहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान जारी किया. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय ढ़ंग से कश्मीर मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए और इसमें किसी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या हिंसा को नहीं भड़काना चाहिए.' वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा, '36 राफेल विमानों में पहला विमान अगले महीने भारत को सौंपा जाएगा. फ्रांस पहला देश है जिसके साथ हमने न्यू जेनरेशन सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट साइन किया है. हम दोनों देशों को आतंकवाद और रेडिकलाइजेशन का सामना करना पड़ रहा है. क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का सामना करने में हमें फ्रांस का बहुमूल्य समर्थन और सहयोग मिला है. इसके लिए हम राष्ट्रपति मैक्रों का धन्यवाद देते हैं.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत और फ्रांस के बीच संबंध सैकड़ों साल पुराना है. हमारी दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं टिकी है. भारत और फ्रांस ने कंधे से कंधा मिलाकर आजादी और लोकतंत्र की रक्षा की है. प्रथम विश्व युद्ध में हजारों भारतीय सैनिकों का बलिदान आज भी फ्रांस में याद किया जाता है.' पीएम मोदी ने कहा कि 'आज आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और तकनीक के समावेशी विकास की चुनौतियों का सामना करने के लिए फ्रांस और भारत एक साथ मजबूती से खड़े हैं. हम दोनों देशों ने ठोस कदम भी उठाए हैं. 2022 में भारत की आजादी को 75 साल होंगे. हमारा लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है. दोनों तरफ से टूरिज्म में भी बढ़ोतरी हो रही है.'