ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, 11 लोगों की मौत, कई जख्मी,...

चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, 11 लोगों की मौत, कई जख्मी, रेस्क्यू जारी

10-Jun-2021 07:45 AM

DESK : चार मंजिला बिल्डिंग के अचानक ढह जाने से 11 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. इतना ही नहीं, इस हादसे में 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि जिस समय बिल्डिंग ढही उस वक़्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत के अंदर थे. फिलहाल अभी राहत बचाव कार्य जारी है. 


घटना मुंबई के मलाड वेस्ट के मालवणीइलाके की है. जानकरी के अनुसार, देर रात अचानक चार मंजिला इमारत के ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के तुरंत बाद फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच गई. स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे 15 लोगों को बचाया गया. फंसे हुए लोगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है.


शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त इस इमारत में करीब 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिसमें कई बच्चे भी थे, घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानिय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया. घायलों में कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि आसपास की तीन इमारतें 'खतरनाक' स्थिति में हैं और उसे खाली करा लिया गया है.