BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा
07-Feb-2021 06:41 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां फूड प्वाइजनिंग से बीमार बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही 35 लोगों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतनी संख्या में एक साथ मरीज के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर का है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को पड़ोस में भोज का आयोजन किया गया था जिसमें सभी शामिल हुए थे। अचानक शनिवार को सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज कराने के दौरान एक 12 साल के बालक संतोष की मौत हो गई। जिसके बाद बीमार अन्य लोगों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है। मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है।
बीमार लोगों में कई बच्चे, महिला और पुरुष भी शामिल है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों में विकास कुमार, राजा कुमार, वरुण कुमार, सतीश कुमार, रिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार यादव, सूरज नारायण यादव, मांझा देवी, दिलखुश कुमार, उषा कुमारी, रीना देवी, मनखुश कुमार, सिंपी कुमारी, छोटी यादव ,नीतीश कुमार, मनीष कुमार, ज्योति कुमारी, सविता देवी,अंकित कुमार, शुभम कुमार, ललित यादव, देवी कुमारी समेत कई लोग शामिल हैं।