ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / Firstbihar की खबर का बड़ा असर: चकबंदी कार्यालय का हेड क्लर्क सस्पेंड, घूसखोरी...

Firstbihar की खबर का बड़ा असर: चकबंदी कार्यालय का हेड क्लर्क सस्पेंड, घूसखोरी का वीडियो हुआ था वायरल

14-Sep-2024 03:31 PM

By First Bihar

PATNA: फर्स्ट बिहार की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है। कैमूर के दिनारा प्रखंड कार्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय के हेड क्लर्क का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने घूसखोर हेड क्लर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, बिहार में बीते 20 अगस्त से जमीनों के सर्वे का काम चल रहा है। राज्य के सभी जिलों में ब्लॉक कार्यालयों पर लोग बड़ी संख्या में जमीन से जुड़े कागजातों को निकलवाने पहुंच रहे हैं। राज्य़ के अलग-अलग जिलों से लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि कागजातों को उपलब्ध कराने के एवज में लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।


रोहतास के दिनारा ब्लॉक कार्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय में घूसखोरी का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में हेड क्लर्क नागेन्द्र नाथ सिंह खतियान की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के लिए रैयतों से रिश्वत लेते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी जांच कराई और जांच में वीडियो सही पाया गया है।


घूसखोरी का वीडियो सही पाए जाने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए हेड क्लर्क नागेन्द्र नाथ सिंह को सस्पेंड कर दिया है और रोहतास से उन्हें गया स्थित मुख्यालय संयुक्त निदेशालय, चकबंद में भेज दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।