ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / news / First Bihar की खबर का असर: शराब पार्टी करने वाले राजस्व कर्मचारी पर...

First Bihar की खबर का असर: शराब पार्टी करने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन

20-Aug-2024 11:56 AM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर के आरा में फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। कोइलवर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी का शराब पार्टी करते का वीडियो वायरल मामले में भोजपुर डीएम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम के इस एक्शन के बाद जिले के अन्य सरकारी कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इस कानून के लागू होने के बाद बिहार में शराब बेचना, पीना या उसका सेवन करना कानूनी अपराध है। बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आम लोगों की तो बात ही छोड़ दें सरकारी कर्मचारी ही अक्सर शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाते नजर आते हैं।


जपुर जिले की है यहां के राजस्व कर्मचारी के शराब पार्टी करते वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। भोजपुर जिले के कोईलवर अंचल का राजस्व कर्मचारी कुछ साथियों के साथ शराब पार्टी करता नजर आ रहा है। शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद सबसे पहले फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। जिसका अब बड़ा असर हो गया है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर डीएम ने शराब पार्टी करने वाले आरोप राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार से स्पष्टीकरण मांगा था। राजस्व कर्मचारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीएम ने आरोप को सही पाते हुए राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।