BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
20-Dec-2024 11:42 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां गोली लगने से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव के महाजी टोला में दो पक्षों के झगड़े के दौरान फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान बच्ची वहां से गुजर रही थी। गोली बच्ची के सिर से आरपार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे। इनके साथ दो-तीन और थानों की पुलिस भी पहुंची। इसके आलावा सदर एसडीपीओ-01 को भी घटनास्थल पर भेजा गया। एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही अरुण पासवान की 12 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। महाजी टोला में जब दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हो रही थी, तो वह इस घटना में शिकार हो गई। गोली लगते ही बच्ची जमीन पर गिर गई। उसके बाद स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। बच्ची के परिजनों को घटना की सूचना दी। बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर लोग गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस घटना को लेकर बच्ची के पिता अरुण पासवान का कहना है कि रोजाना की तरह उनकी बेटी स्कूल से आने के बाद गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। जब वो ट्यूशन से नहीं लौटी तो वे खोजने के लिए निकल गए. ट्यूशन सेंटर गए तो पता चला कि वो वहां से निकल चुकी है। इस दौरान रास्ते में ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को गोली लगी है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहां उसकी मौत हो गई।