ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / FIR करने के लिए दारोगा ने मांगा 10 हजार, बोले- ई थाना है...

FIR करने के लिए दारोगा ने मांगा 10 हजार, बोले- ई थाना है बनिया का दुकान नहीं, फ्री में एफआईआर नहीं होगा

24-May-2020 04:06 PM

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच गरीबों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच पश्चिम चंपारण जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. दरअसल कुछ लोगों ने एक किसान की सब्जी की फसल और फूस की घर को तहस-नहस कर दिया. हद तो तब हो गई जब वह थाना में इसकी शिकायत करने पहुंचा तो पुलिसवालों ने कहा कि 10 हजार रुपये दो नहीं तो एफआईआर नहीं होगी.


यह मामला पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज इलाके की है. जहां शिकारपुर थाना में तैनात पुलिसकर्मियों के ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं. दरअसल कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें पीड़ित शख्स यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि घटना की शिकायत करने पर पुलिसवालों ने उससे 10 हजार रुपये मांगे. थाने में पुलिसकर्मी ने उससे कहा कि एफआईआर करना है तो 10 हजार दो, ई बनिया का दुकान नहीं है. ऐसे ही एफआईआर करने चले आये.


इस मामले से जुड़े हुए और भी कई वीडियो सामने आये हैं. जिसमें में थाने के अंदर मुंशी वॉरलेस ऑपरेटर माधव, एसआई श्याम बहादुर ठाकुर और थाना प्रभारी केके गुप्ता नजर आ रहे हैं. साथ ही पीड़ित पक्ष के आवेदन पर एफआईआर करने के लिए पीड़ित से पैसे की मांग की जा रही है. इसमें पीड़ित पक्ष के आवेदन पर एफआईआर करने के लिए पीड़ित से पैसे की मांग की जा रही है. शिकारपुर थाने के मुंशी वॉरलेस ऑपरेटर माधव साफ-साफ बोलते नजर आ रहे हैं कि अगर एफआईआर करना है, तो बड़े बाबू को खर्चा देना होगा. बिना खर्च किए कोई काम नहीं हो सकता. वहीं, वीडियो में पीड़ित बोल रहा है कि लॉकडाउन है, पैसा नहीं है, एक तो हमारा नुकसान हुआ है. ऊपर से पैसे कहां से दें. तब मुंशी माधव जवाब देते हैं कि पैसा तो खर्च करना ही पड़ेगा. एफआईआर ऐसे नहीं होता है.





इस मामले में पीड़ित का कहना है कि जब उसने 5 हजार रुपये किसी से कर्ज देकर थाने में दिया, तब उसकी शिकायत दर्ज की गई. लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक आगे की कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. बदमाशों ने उसके सफल को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने फूस के घर को जला दिया है. उसकी सब्जियां बर्बाद कर दी गई हैं. फिर भी दोषियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.