रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
05-Nov-2019 03:18 PM
PATNA: जमुई सांसद चिराग पासवान आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. राजनीति में चिराग ने तेजी के साथ यह मुकाम पाई है. लेकिन वही चिराग फिल्मों में फेल हो गए थे. उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई थी.
पहले राजनीति में नहीं आना चाहते थे चिराग
चिराग पासवान पहले राजनीति में नहीं आना चाहते थे. वह सिर्फ एक्टर बनने का सोचते थे. उनकी फिल्म 2011 में आई. फिल्म का नाम था ‘’मिले ना मिले हम’’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. लेकिन इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल पाए और यह फिल्म फ्लॉप हो गई. पहली फिल्म से मिली असफलता के बाद चिराग ने इस इंडस्ट्री को बॉय-बॉय कर दिया. क्योंकि पिता केंद्रीय मंत्री थे. उनका नाम भी बड़ा था. अगर लगातार फिल्में फ्लॉप होती तो अच्छी बात नहीं थी. फिर वह राजनीति में लौट आए. चिराग पासवान 2014 में पहली बार लोजपा के टिकट से जमुई से चुनाव लड़े और वह संसद पहुंच गए. जिसके बाद चिराग को कई खास जिम्मेवारी दी गई. 2019 में भी चिराग को जमुई से चुनाव लड़े और वह फिर से संसद पहुंचे.
रामविलास अपने साथ लेकर चलते हैं चिराग को
2014 में सांसद बनने के बाद चिराग की खुद की पहचान हो गई थी, फिर भी रामविलास पासवान जहां भी जाते वह चिराग को साथ लेकर जाते. चाहे वह नीतीश कुमार से मुलाकात हो या पीएम मोदी हो. हर मुलाकात और खास मौके पर पिता के साथ चिराग दिखते हैं.