कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
04-Dec-2024 05:33 PM
By First Bihar
DESK: फेमिना मिस इंडिया शिवांकिता दीक्षित से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बता डिजिटल अरेस्ट किया और 99 हजार रुपये अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया। शिवांकिता ने इस बात की शिकायत साइबर सेल से की है। जिसके बाद मामले की तहकीकात की जा रही है।
आगरा की रहने वाली फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल 2017, शिवांकिता दीक्षित साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए शिवांकिता को फोन किया और उनके बैंक खाते में मनी लांड्रिंग और बच्चों के अपहरण की रकम जमा होने की बात कहकर डराया-धमकाया।
आरोपी ने शिवांकिता को वीडियो कॉल पर दिखाया कि उसके पीछे कई पुलिस अधिकारी वर्दी में खड़े थे। डर के मारे शिवांकिता ने आरोपी की बात मान ली और उसने जो कुछ कहा वह करती गयी। साइबर ठगों ने शिवांकिता को दो घंटे तक डिजिटल रूप से बंधक बनाए रखा और 99 हजार रुपये भी ठग लिए।
शिवांकिता को बताया कि उसके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड सिम कार्ड के जरिए दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया। खूब डरा धमकाकर महज दो घंटे के अंदर एक बैंक खाते में उनसे ठगों ने 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना की जानकारी शिवांकिता ने अपने पिता संजय दीक्षित को दी जिसके बाद मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज करायी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
