ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / Farmers Protest: किसानों ने केंद्र सरकार को दो दिन का दिया अल्टीमेटम, बोले-...

Farmers Protest: किसानों ने केंद्र सरकार को दो दिन का दिया अल्टीमेटम, बोले- बात नहीं सुनी तो करेंगे दिल्ली कूच

06-Dec-2024 06:52 PM

By First Bihar

DELHI: पंजाब और हरियाणा सीमा पर शंभू बॉर्डर से शुक्रवार को 101 किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए पैदल मार्च पर निकला था। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने बहुस्तरीय अवरोध लगाकर उन्हें रोक दिया। जब किसानों ने अवरोध तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में करीब 15 किसान घायल हुए हैं, जिनमें से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के बाद किसानों ने दिल्ली कूच स्थगित कर दिया है। अब किसान संगठन बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। पंधेर ने कहा कि वे कृषि मंत्री से बात करना चाहते हैं और केंद्र सरकार से बातचीत के लिए आंदोलन टाला है। उन्होंने यह भी कहा कि वे 8 दिसंबर को फिर से दिल्ली कूच करेंगे।


पंजाब में बीजेपी का विरोध करने और बीजेपी नेताओं को काले झंडे दिखाने की भी घोषणा की गई है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान अपनी मांगों, जैसे कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 13 फरवरी से वे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए थे।