दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Aug-2021 01:36 PM
DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले कई महीनों से जारी है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल गांधी आज किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे हैं. जंतर मंतर पर किसानों के धरने के बीच राहुल गांधी ने अपना समर्थन दिया है. उनके साथ विपक्ष के दूसरे नेता भी संसद से निकलकर सीधे जंतर-मंतर पहुंचे हैं.
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो चुके राहुल गांधी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह किसान आंदोलन को भी समर्थन देंगे. किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कृषि कानून को निरस्त करने की किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए विपक्षी दल के नेता जंतर-मंतर पहुंचे हैं. इसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं. इसके बाद विपक्षी दलों के नेता आज संसद में एक बैठक भी करने वाले हैं.
संसद का मानसून सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है. पेगासस जासूसी कांड को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध देखने को मिला है. लोकसभा की कार्यवाही लगातार प्रभावित होती रही लेकिन आज सदन में कार्यवाही हो पाई है.