ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर डटे हजारों किसान, रविवार को दिल्ली कूच करने...

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर डटे हजारों किसान, रविवार को दिल्ली कूच करने की तैयारी

07-Dec-2024 07:07 PM

By First Bihar

DELHI: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। किसान संगठनों ने घोषणा की है कि वह रविवार, 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर कूच करेंगे।


किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सरकार से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस किसानों पर झूठे आरोप लगा रही है और उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए बल प्रयोग कर रही है।


पंढेर ने कहा कि किसानों की मांगें स्पष्ट हैं, जिनमें एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाना, कृषि कर्ज माफी, पेंशन और बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करना, किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना आदि शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और उनसे बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। उधर, किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद शंभू बोर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। किसानों को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।