ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

फर्क साफ है: BJP दफ्तर के बाहर लगाया गया पोस्टर, महागठबंधन और बीजेपी के बीच के अंतर को बताया गया

फर्क साफ है: BJP दफ्तर के बाहर लगाया गया पोस्टर, महागठबंधन और बीजेपी के बीच के अंतर को बताया गया

30-Jan-2023 02:54 PM

By First Bihar

PATNA: प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर के माध्यम से बीजेपी ने नीतीश-तेजस्वी और अखिलेश सिंह पर जमकर निशाना साधा। पोस्टर के जरिये बीजेपी ने खुद को श्रीराम को मानने वाली पार्टी तो बताया ही साथ ही हर धर्म के प्रति आदरभाव रखने वाला बताया। वही इस पोस्टर के माध्यम से महागठबंधन पर हमला बोलते हुए बैनर यह बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि "फर्क साफ है"। 


बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर के माध्यम से नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अखिलेश सिंह पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी और महागठबंधन में क्या अंतर हैं यह इस बैनर के दिखाने की कोशिश की गयी है। बताया गया है कि दोनों के बीच क्या फर्क यह पूरी तरह से क्लीयर है। बीजेपी का मानना है कि वो भगवान श्रीराम को मानते है और हर धर्म के प्रति आदरभाव रखते हैं। जबकि महागठबंधन के बारे में बीजेपी का मानना है कि वे केवल हिन्दू धर्म को अपमान करते हैं बल्कि अन्य धर्म के प्रति सम्मान रखते हैं। 


इस तरह से दोनों राजनीतिक दलों के बीच का अंतर बताने की कोशिश बीजेपी ने की है। बीजेपी नेता अशोक कुमार और लव कुमार सिंह ने यह बैनर बीजेपी कार्यालय के मेन गेट पर लगाया है। जिसमें इस बात का भी जिक्र है कि रामचरितमानस पर विवादित बयान दिये जाने के बावजूद  बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। वही स्वामी प्रसाद मौर्य को भी डिमोशन की जगह प्रमोशन दिया गया उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया। 


हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान देने वालों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी बल्कि प्रमोशन दिया गया। महागठबंधन पर यह आरोप बीजेपी ने लगाया है। बैनर में एक ओर संजय जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, अश्विनी चौबे, सुशील  मोदी की तस्वीर है तो दूसरी ओर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, अखिलेश सिंह और चंद्रशेखर की तस्वीर लगायी गयी है। बीजेपी के इस पोस्टर में दोनों पार्टियों के बीच के अंतर को शब्दों के माध्यम से दिखाया गया है। बीजेपी ने विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई किए जाने की मांग महागठबंधन से की है।