मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
09-Sep-2022 03:04 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: राजधानी का सबसे बड़े दूसरे अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फर्जी तरीके से मरीजों को इलाज करते कई नर्स और पारा मेडिकल के छात्र पकड़े गये। फर्जी नर्स और पारा मेडिकल छात्र पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद नर्स क्वार्टर में अफरा-तफरी मच गई।
सिक्यूरिटी अधिकारी रिटायर्ड कैप्टन नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंंधन द्वारा सूचना मिली थी कि फर्जी तरीके से कुछ नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ अस्पताल में मरीजों के साथ गलत तरीके से इलाज कर रहे है। जब इस बात को गम्भीरता से लिया गया और जब स्पेशल टीम वार्ड में राउंड कर रही थी तभी 6 नर्स और 5 पारा मेडिकल के छात्र को मरीज का इलाज करते पकड़े गये।
फर्जी तरीके से नर्सिंग स्टाफ और पारा मेडिकल छात्र के पकड़े जाने से अस्पताल में हड़कंम मच गया। पकड़े गये नर्स और पारा मेडिकल ने किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं दिखाया और ना ही संतोषजनक जवाब ही दिया। कैप्टन नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली गलती थी इसलिए माफीनामा लेकर छात्रों को बॉन्ड पर छोड़ा गया। यदि फिर पकड़े जाते है तब उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल भी भेजा जाएगा।