ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

पटना में फर्जी डॉक्टर ने रचाई 2-2 शादी, बाहरवाली के चलते घरवाली को निकाला

पटना में फर्जी डॉक्टर ने रचाई 2-2 शादी, बाहरवाली के चलते घरवाली को निकाला

20-Mar-2020 02:39 PM

PATNA : एक अजीबोगरीब मामला पटना से सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने अपने पति को फर्जी डॉक्टर बताते हुए दूसरी शादी रचाने की बता कही है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी पत्नी को रखने के कारण उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया है. पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला पटना के कंकड़बाग थाना की है. जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. पति के ऊपर फर्जी डॉक्टर होने का आरोप लगाते हुए उसने पुलिस को बताया कि पति ने दो-दो शादियां रचाई है. आरोपी पति शशि रंजन भागलपुर जिले के असरगंज थाना इलाके के रहने वाला है. स्थानीय पुलिस की सहयोग से पटना पुलिस ने आरोपी पति शशि रंजन को सजुआ गांव से अरेस्ट कर लिया है. पटना कंकड़बाग थाना के एसआई विक्रम झा ने बताया कि गिरफ्तार शशि रंजन के खिलाफ उसकी पहली पत्नी ने थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराया है. असरगंज थाना पहुंची कंकड़बाग निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता की बेटी प्रीति कुमारी ने बताया कि खगड़िया जिले के वैसा गांव सहायक थाना मड़ेया पर्वता निवासी योगेंद्र दास के बेटे शशि रंजन से 2010 में प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही सास-ससुर, ननद और देवर गाली-गलौज और दहेज की मांग करने लगे.


पीड़िता पति को लेकर अशोक नगर रोड कंकड़बाग पटना में किराये के मकान में रहने लगी. साल 2012 में एक संतान का जन्म हुआ. इसका नाम समर प्रताप है. शादी के पूर्व मेरे पति अपने आपको एमबीबीएस डॉक्टर बताते थे. बाद में पता चला कि यह डॉक्टर नहीं है. कुछ समय बाद पति ने भी दहेज के रूप एक लाख रुपया मायके से लाने का दबाव बनाने लगा. मांग पूरा नहीं करने पर दूसरी शादी करने की धमकी देता था. इधर मुझे पता चला कि उन्होंने मुंगेर जिले के असरगंज थाना के सजुआ गांव निवासी अशोक दास की बेटी पूजा कुमारी से दूसरी शादी कर लिया है. मुझे छोड़कर पति-पत्नी के रूप में सजुआ गांव में वह रह रहा है. फोन करने पर मोबाइल पर वह मुझे गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देता था. इधर आरोपित के गिरफ्तारी पर दूसरी पत्नी के परिजन ने बताया कि हमारे रिश्तेदार ने डॉक्टर कह कर शादी कराई है.