पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-Jun-2023 02:40 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के राजधानी पटना से खबर आ रही जहां बीएन कॉलेज के पास जाम में फसे कैदी वैन से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि फरार होने के लिए कैदीयों ने सिपाही उमेश बिंद को आंख में झंडू बाम लगा दिया. और धक्का देकर फरार हो गए. इस धक्का देने से सिपाही उमेश बिंद का हाथ भी टूट गया है.
ये मामला पटना सिविल कोर्ट का है. यहां कैदी को लाया गया था. इसी दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए फुलवारी शरीफ जेल से तीन कैदी लाए गए थे, सभी फरार हो गए हैं. कैदी का नाम सोनू, नीरज चौधरी और सोनू बताया जा रहा है.
इस घटना को लेकर टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि फुलवारी जेल से 43 कैदियों को लेकर 5 पुलिस कर्मी चले थे. माननीय व्यवहार में पेशी कराने के लिए. जैसे ही बस अशोक राजपथ में BN कॉलेज के सामने पहुंची, उस वक्त रोड जाम था, बस के आगे बाइक और ई रिक्शा वाले में लड़ाई हो रही थी. उसको छुड़ाने के लिए बस से दो पुलिस कर्मी उतरे, उतरने का फायदा उठाते हुए तीन कैदी भाग गए. उन्होंने बताया पता चला है कि उसमें से एक कैदी ने सिपाही की आँख में झंडू बाम लगा दिया, जिससे आंख में जलन होने लगा, और उसी का फायदा उठाते हुए भाग गए. इस दौरान सिपाही ने उसे भागने से रोकने के लिए भरपूर कोशिश की. धक्का मुक्की के क्रम में सिपाही घायल भी हो गए. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मैं पुलिस की लापरवाही मानता हूं, उन्हें बस से उतरना नहीं चाहिए था.
बता दे, पूर्व मामले में दोनों कैदी जेल में बंद थे, दोनों को आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था. फरार होने के बाद कोर्ट कैम्पस में अफरा तफरी का माहौल है. मौके पर पीरबहोर थाना के साथ टाउन डीएसपी पहुंची है. अपराधी कोर्ट के बगल में मौजूद कान्वेंट स्कूल की दीवार फांद कर फरार होने का मामला सामने आया है.