ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / फांसी की भनक लगते ही निर्भया के दरिंदों का घटने लगा वेट, खाने...

फांसी की भनक लगते ही निर्भया के दरिंदों का घटने लगा वेट, खाने में अचार-घी लेना किया बंद, अन्य कैदियों से नहीं कर रहे बात

12-Dec-2019 08:35 AM

DELHI: 16 दिसंबर 2012 को राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप और मर्डर कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. 7 साल बीत जाने के बाद भी निर्भया के गुनहगारों को अब तक सूली पर नहीं लटकाया गया. वहीं हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के आरोपियों को जब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, तब एक बार फिर से निर्भया के दरिंदों को भी फांसी पर लटकाने की मांग देश में उठने लगी.


सूत्रों के मुताबिक निर्भया के गुनहगारों को जल्द फांसी के फंदे पर लटाकाया जाएगा. जिसके लिए बक्सर में तैयार किये गये फांसी के फंदों को दिल्ली के तिहाड़ जेल पहुंचा दिया गया है. वहीं फांसी की भनक लगते ही चारों कैदी खौफ के साये में जी रहे हैं. तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के गुनहगारों को जब फांसी दिये जाने की भनक लगी तबसे उनके चेहरे पर खौफ दिखने के साथ-साथ उनका वजन भी घटने लगा है.


गुरुवार से ही चारों कैदियों की दिन में दो बार मेडिकल जांच कराई जा रही है. बीते 5 दिन में कैदियों का वजन घट गया है. कैदी अक्षय, मुकेश, पवन और विनय को अब भूख भी कम लग रही है. 5 दिनों में अक्षय का वजन 55 किलो से घटकर 52 किलो हो गया है तो पवन का वेट 82 से 81 किलो हो गया है. हालांकि कैदियों का बीपी नॉर्मल है. वहीं फांसी की भनक लगते ही कैदी विनय की हालत खराब हो गई है. उसने अपने साथी कैदियों से बातचीत करनी बंद कर दिया है. वहीं कैदी पवन ने खाने में अचार और रोटी में घी डालना बंद कर दिया है. सबसे ज्यादा खौफ अक्षय और मुकेश में देखने को मिल रहा है. पवन को अभी भी लग रहा है कि उसके जुवेनाइल का एक केस हाईकोर्ट में पेंडिंग है, लिहाजा अभी उसे फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा.