RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
16-May-2022 11:21 AM
MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां 7 मई को कुमारखण्ड थाना के रहटा मुरलीगंज सड़क पर महिन्द्रा फाइनेन्स कर्मी से लूटपाट करने वाले 6 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, दो घातक हथियार और 7 मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
वहीं, मधेपुरा सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि 7 मई को फाइनांस कर्मी से लूट के बाद घटना के उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ने एक विशेष टीम गठित किया था। जिसमें सदर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष कुमारखण्ड, थानाध्यक्ष मुरलीगंज, थानाध्यक्ष श्रीनगर, थानाध्यक्ष भर्राही और कमांडों टीम भी शामिल है।
अग्रतर अनुसंधान के दौरान पता चला कि कुमारखण्ड तथा मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक गिरोह इन दिनों काफी उत्पाद मचा रहे है। साथ ही यह गिरोह इसी तरह की घटना को अंजाम देने के लिए रहटा बाजार स्थित पंकज चौधरी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। आदेश मिलने पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की जिसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किए गए है। जबकि दो मौके से फरार हो गए। कमरे की तलाशी में एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा गोली, दो फरसानुमा विशिष्ट प्रकार का घातक हथियार, 7 मोबाईल फोन, तीन बोतल विदेशी शराब और डिस्पोजल ग्लास बरामद हुआ है।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म मान लिया है। अपराधियों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी एक जगह जुटे थे। पुलिस इनलोगों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम रंजीत कुमार पिता महेन्द्र यादव, रितीश कुमार पिता राजीव यादव, सौरव कुमार पिता सिकेन्द्र यादव, अमरजीत कुमार पिता रामविलाश यादव, राजा कुमार पिता बबलू यादव और गुड्डू कुमार पिता दिनेश यादव है। ये सभी मुरलीगंज और कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।