ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम

Home / news / फेसबुक के जरिए चढ़ा प्यार का परवान, मंदिर में रचाई शादी

फेसबुक के जरिए चढ़ा प्यार का परवान, मंदिर में रचाई शादी

07-Oct-2022 04:47 PM

SHEKHPURA: कहते हैं प्यार कब किससे और कहां हो जाय कुछ कहा नहीं जा सकता है। मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिए कब किससे परिचय हो जाय यह भी बताया नहीं सकता। बिहार के शेखपुरा जिले में एक लड़का और लड़की की दोस्ती फेसबुक पर 7 साल पहले हुई थी लेकिन यह दोस्ती कब प्यार में बदल गयी दोनों को भी पता नहीं चला। प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों शेखपुरा कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में शादी करने के लिए पहुंच गये और जहां दोनों ने शादी भी की।


मामला शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधौली महादेव का है जहां के रहने वाले सरयू दास के बेटे अरुण कुमार को 7 साल पहले चाड़े गांव निवासी बसंत दास की बेटी निशा से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच लगातार एसएमएस और वीडियो कॉलिंग के जरिये बातचीत होने लगी। 


दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए जब तैयार हुए तब दोनों शेखपुरा जिला कोर्ट पहुंचे जहां दोनों ने शादी रचा ली। कोर्ट परिसर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में अरुण और निशा की शादी हुई। 


शादी के बाद अरुण ने बताया कि 7 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों परिवारों के रजामंदी के बाद दहेज मुक्त शादी किया। अरुण लोगों को संदेश देना चाहता है कि वे भी दहेज मुक्त शादी करें। शादी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।