बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
15-May-2022 10:34 AM
DESK : साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 दिन सोमवार लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा. बता दें सोमवार को वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस दिन चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण विशाखा नक्षत्र में लगेगा.
जानकारी हो कि इस महीने का यह दूसरा ग्रहण होगा. इसी महीने में अमावस्या को सूर्यग्रहण लगा था और अब पूर्णिमा को चंद्रग्रहण लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना गया है. यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तथा इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. इस ग्रहण की कोई भी धर्मशास्त्रीय मान्यता एवं सूतक वेध का प्रतिबंध नहीं होगा.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण में गंगा स्नान से सौ अश्वमेघ यज्ञ और चंद्रग्रहण में गंगा स्नान से एक हजार वाजस्नेय यज्ञ के समान पुण्यफल की प्राप्ति होती है. इसीलिए ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और घरों में इसका छिड़काव करना चाहिए.