बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jun-2024 06:23 PM
By First Bihar
PATNA: NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने शनिवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी। अपनी रिपोर्ट में ईओयू ने इस मामले में अबतक की गई कार्रवाईयों की जानकारी केंद्र सरकार को दी है। ईओयू ने नीट के जले हुए प्रश्न पत्र की कॉपी के साथ साथ आरोपियों के कबूलनामें समेत अन्य जानकारी सरकार को दी है।
दरअसल, नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन कान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिल्ली तलब किया था। केंद्रीय मंत्री के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे एडीजी ने पेपर लीक कांड की विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आगामी 25 जून को एडीजी समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं।
ईओयू ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही नीट का पेपर लीक हो गया था। अपनी रिपोर्ट में ईओयू ने गिरफ्तार 13 आरोपियों के बयान की कॉपी। पेपर लीक की सूचना के बाज छापेमारी में बरामद एडमिट कार्ड, जले हुए प्रश्न पत्र की कॉपी समेत अन्य दस्तावेज शिक्षा मंत्रालय को सौंपे हैं। शिक्षा मंत्री के अलावा विभाग के आला अधिकारी ईओयू की जांच रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा करेंगे, इसके बाद परीक्षा को लेकर फैसला लिया जा सकता है।