ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / इंजीनियरिंग छात्रों के खाने की थाली में निकला सांप का टुकड़ा, 10 से...

इंजीनियरिंग छात्रों के खाने की थाली में निकला सांप का टुकड़ा, 10 से अधिक स्टूडेंट बीमार

15-Jun-2024 12:36 PM

By First Bihar

BANKA : बिहार हमेशा से ही किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर लकड़ी कोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में भोजन खाने से करीब 10 छात्र बीमार हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मामले में छात्रों का कहना है कि  उनके खाने में मरे हुए सांप का टुकड़ा पाया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेज में भोजन खाने के बाद छात्र अचानक से बीमार होने लगे। जिसके बाद इन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज किया। हालांकि सभी छात्र खतरे से बाहर बताए गए हैं। बीमार होने वालों में गणेश प्रसाद, महेश कुमार, सुन्नी कुमार, सरोज कुमार, अभिनव कुमार, रूपेश कुमार, जैमी, अमित राज, अमन कुमार, अश्वनी कुमार आदि शामिल हैं। वहीं, इस मामले में ड्यूटी पर तैनात डा. रविकांत ने बताया कि 10 से अधिक छात्र देर रात अस्पताल आए थे, जिनको फूड प्वाइजनिंग की परेशानी थी। सभी का इलाज किया गया। सभी स्वस्थ हैं। 


इधर, छात्रों ने बताया कि उनके परोसे गए भोजन में मृत सांप देखा गया जिसके बाद सभी छात्रों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत हो गई। छात्रों ने बताया कि इसकी शिकायत उन सबने कॉलेज प्रशासन से की। बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि जब एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया तो कॉलेज के द्वारा एम्बुलेंस को मना कर दिया गया। इस वजह से सभी बीमार छात्रों को निजी वाहन से सदर अस्पताल आना पड़ा। छात्रों ने इसकी शिकायत टाउन थाना पुलिस को भी देर रात ही की थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।


उधर, इस मामले में बांका डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि  इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्व में भी खाना में अनियमितता की शिकायत मिली थी जिसकी प्रशासनिक टीम से जांच कराई गई थी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को भी हिदायत दी गई थी। गुरुवार की रात अगर दोबारा से ऐसी घटना हुई है तो इसकी सख्ती से जांच करवाई जाएगी और दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।