ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / इलेक्ट्रिकल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर SVU की रेड,कई ठिकानों पर एक साथ चल...

इलेक्ट्रिकल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर SVU की रेड,कई ठिकानों पर एक साथ चल रही छापेमारी

21-Sep-2023 09:25 AM

By Sonty Sonam

BANKA : स्पेशल विजिलेंस यूनिट की ने गुरुवार यानी आज अहले सुबह विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्यपालक अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार बांका के विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। इनके खिलाफ पीसी एक्ट 1988 13(2)r/w, 13(1)(b) के तहत 19 सितंबर को ये मामला दर्ज किया गया है। आज सुबह करीब 8 बजे स्पेशल विजिलेंस यूनिट = की टीम ने गुरुवार (21 सितंबर) की सुबह विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्यपालक अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।


स्पेशल विजिलेंस यूनिट के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि - बिहार के विद्युत कार्यकारी अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रभाग, बिहार साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बांका में काम करते हुए संजीव कुमार गुप्ता ने अवैध रूप से और जानबूझकर रुपये की भारी संपत्ति अर्जित की। इनके पास 1,03,89,713 रुपए अवैध रूप से मौजूद है।


बताया जा रहा है कि, संजीव कुमार गुप्ता ने अवैध रूप से चल और अचल दोनों संपत्तियां पटना (दानापुर) और अन्य जगहों पर बनाई गई हैं। एलडी द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर आज बांका, पूर्णिया और भागलपुर में आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली जा रही है। विजिलेंस की टीमें गुरुवार अहले सुबह पटना से भागलपुर, बांका, पूर्णिया पहुंच गई। 


टीम में शामिल सदस्यों ने बिजली कंपनी के इंजीनियर संजीव गुप्ता के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। संजीव पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। निगरानी टीम ने बांका स्थित बिजली विभाग के सरकारी आवास क्वार्टर में संजीव कुमार गुप्ता के घर छापेमारी की।सूत्रों के मुताबिक इंजीनियर संजीव गुप्ता के पटना स्थित आवास से एक करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। उनके पैतृक निवास पूर्णिया  और भागलपुर के अलीगंज में भी एकसाथ अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। 


इधर, एसवीयू के एडीजी कार्यालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि संजीव गुप्ता के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। आरोप हैं कि बतौर इंजीनियर काम करते हुए संजीव ने गलत तरीके से एक करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। काली कमाई करते हुए उन्होंने पटना के दानापुर एवं अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी बनाई।

news image