ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचा दुल्हा,...

इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचा दुल्हा, जयमाला में पहनाई तुलसी की माला

03-Apr-2021 04:28 PM

DESK: लोगों की अक्सर यह इच्छा होती है कि उनकी शादी यादगार बनी रहे। ऐसे लोगों का यह मानना है कि शादी बार-बार नहीं होती। इसलिए यदि पैसे खर्च होते भी हैं तो कोई बात नहीं। ज्यादा पैसे खर्च कर धूमधाम से शादी करने का मानों एक चलन ही हो गया है। शादी में पानी की तरह पैसे बहाने वालों की यह चाहत होती है कि ऐसी शादी की जाए जिसे देखकर शादी में आने वाले लोग भी हैरान रह जाएं और यह चर्चा लोगों के बीच बनी रहे ऐसी शादी हमने आज तक कभी नहीं देखी।

news image

लेकिन कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जो बेहद साधारण तरीके से शादी करते हैं शादी के मौके पर वे फिजुल खर्च नहीं करना चाहते। जिनमें आदित्य और माधुरी का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने इको फ्रेंडली शादी की। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। 

news image

दरअसल यह शादी बिलकुल अलग थी जो पूरी तरह इको फ्रेंडली तरीके से की गई। इस शादी में ना तो कार का काफिला देखने को मिला और ना ही शादी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया। शादी में दुल्हा बारातियों के साथ इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर दुल्हन के घर पर पहुंचा जहां शादी में हुए सजावट से लेकर कई चीजें भी ईको फ्रेंडली और रीसाइकल की गयी थी।


news image

आदित्य और माधुरी की यादगार बनीं इको फ्रेंडली शादी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर देखी जा रही है जिसे आईएएस सुप्रिया साहू ने पोस्ट किया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। इको फ्रेंडली शादी को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। ट्विटर पर दिख रहे इस तस्वीर में जो कपल नजर आ रहे हैं उनका नाम माधुरी और आदित्य बताया जा रहा है। ये दोनों स्कूल फ्रेंड्स हैं जिन्होंने ईको फ्रेंडली शादी कर इसे यादगार बना दिया। देखने से तो यही लगता है कि ये दोनों प्रकृति प्रेमी हैं। 'इनकी शादी में सजावट से लेकर ज्यादातर चीजें ईको फ्रेंडली और रीसाइकल थीं।  इससे भी खास बात यह थी कि दूल्हा बारातियों के साथ महंगी कार या बस से नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर दूल्हन के घर पर पहुंचा था।यही नहीं इस दौरान वर और वधू ने एक दूसरे को तुलसी के पत्तों से बनी वरमाला पहनाई। माधुरी और आदित्य का जयमाला भी खास था दोनों ने तुलसी पत्ते की माला एक दूसरे को पहनाया जिसे लोग देखते ही रह गये।  


news image

माधुरी और आदित्य की शादी की फोटो IAS ऑफिसर सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर पोस्ट की हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब दूल्हा घोड़े या कार में नहीं, इलेक्ट्रिक बाइक पर आया और जब दुल्हन ने जयमाला में दूल्हे को पहनाई तुलसी की माला, गजब ईको शादी.. माधुरी और आदित्य आपका अभिनंदन!”. शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं और लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।