ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / एक युवक ने किन्नर से रचाई शादी, डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे...

एक युवक ने किन्नर से रचाई शादी, डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

18-Feb-2021 04:07 PM

DESK : 'लव इज ब्लाइंड' ये बात आपको सुनी होगी. एक अनोखी लव स्टोरी ने इस बात को एक बार फिर से सार्थक साबित कर दिया है. दरअसल के एक युवक ने हिंदू रीति रिवाज के साथ एक किन्नर से शादी रचा ली है. दोनों करीब एक साल से एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहते थे. दोनों की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.


ये अनोखी कहानी अयोध्या की है, जहां नंदीग्राम में स्थित एक मंदिर में शिवकुमार नाम के युवक ने किन्नर अंजलि सिंह के साथ शादी रचा ली. हिंदू रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोचार के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई. इस दौरान कई लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया. 


news image


युवक शिवकुमार प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया. दुल्हन बनी किन्नर अंजली ने बताया कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, इसलिए हमने शादी करने का निर्णय लिया. शादी के लिये लड़के के परिवार वाले भी राजी थे. 


news image


शिव कुमार वर्मा ने बताया कि अंजली मुझे पसंद थी, वह किन्नर है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. बताया कि एक साल से हम दोनों साथ भी रह रहे थे, अब विवाह कर सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो गए हैं. बीते डेढ़ सालों से अंजलि के साथ उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उन्होंने ये पाया कि अब बिना अंजलि के वो जी नहीं सकते, इसलिए उन्होंने अंजलि के साथ शादी कर ली है. 


news image


शिव कुमार ने कहा कि मुझे भरोसा है कि हम दोनों एक अच्छी जिंदगी जी सकते हैं. भविष्य में किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेकर हम अपने परिवार को बढ़ा लेंगे. मैं इस शादी से बेहद खुश हूं. 


news image