ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

एक प्यार ऐसा भी: मजहब की दीवार तोड़ मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से रचाई शादी, फरीना बनीं खुशबू

29-Aug-2023 06:50 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू लड़के से शादी रचा ली। शादी के बाद अब घरवालों की तरफ से लड़की को जान से मारने की धमकी मिल रही है। मामला करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही गांव की रहने वाली फरीना खातून और करण से जुड़ा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। फरीना और करण एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। मोहब्बत जब परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने की ठान ली। 


लेकिन मुस्लिम होने की वजह से लड़की के घरवाले हिन्दू लड़के से बेटी की शादी करने को तैयार नहीं थे। वे फरीना के इस कदम का विरोध कर रहे थे। उसे समझाने की कोशिश की गयी लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। फिर दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया। फिर क्या था करण के साथ फरीना शादी के लिए घर से भाग गये। फरीना ने घर से भाग कर अपना धर्म परिवर्तन किया और हिन्दू धर्म अपना लिया। अब फरीना ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम खुशबू रख लिया है। 


फरीना उर्फ खुशबू ने करण के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी कर ली। फरीना की शादी की खबर मिलते ही लड़की के माता-पिता ने कर्ण के खिलाफ फरीना के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। जब फरीना को इस बात का पता चला तो वह थाने में पहुंच गयी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से अपनी आपबीती सुनाई फिर कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। 


लड़की ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि अपने मर्जी से घर से निकली थी और प्रेमी कर्ण के साथ गई थी। उसने अपना धर्म परिवर्तन कर हिन्दू रीति रिवाज के साथ कर्ण से मंदिर में शादी कर ली है। अब वह कर्ण के साथ ही रहना चाहती है और अपने ससुराल जाना चाहती है। लेकिन फरीना खातून उर्फ खुशबू को उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरीना उर्फ खुशबू ने न्यायालय से सुरक्षा की गुहार भी लगायी है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे प्रेमी से पति बने करण के साथ ससुराल जाने की इजाजत मिल गई।

news image


news image


news image