Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया
19-Jul-2022 01:38 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी खबर पटना से आ रही है। मंगलवार को लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बड़ी बहू ऐश्वर्या राय के तलाक से जुड़े मामले में पटना उच्च न्यायालय में अहम सुनवाई हुई। जस्टिस आशुतोष कुमार सिंह और जस्टिस जीतेन्द्र कुमार की खंडपीठ ने इस अपील पर सुनवाई की। अब इस मामले की सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को सुलह का प्रयास करने को कहा था। पिछली सुनवाई में खुद हसनपुर विधायक तेजप्रताप और ऐश्वर्या कोर्ट में उपस्थित हुए थे। इनके साथ-साथ राबड़ी देवी और चंद्रिका यादव भी न्यायालय में उपस्थित हुए थे। मामले की सुनवाई बंद कक्ष में हुई थी।
इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को इनके बीच बैठक कर सुलह के मुद्दे पर संभावना तलाशने को कहा गया था। चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की ओर से वरीय अधिवक्ता पीएन शाही ने कोर्ट के पक्ष रखा था जबकि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की ओर से अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने कोर्ट में अपनी दलील रखी।
बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं से यह बताने को कहा था कि क्या दोनों पक्षों में सुलह की संभावना है? इसके लिए कोर्ट ने दोनों पक्षों से जवाब देने को कहा था। तेजप्रताप के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया था कि घरेलू हिंसा को लेकर ऐश्वर्या राय के विरुद्ध पारित आदेश जिसमें ऐश्वर्या राय को मेंटेनेंस देने से जुड़े मामले में राशि को बढ़ाने को लेकर हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।