क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
12-Sep-2021 09:42 PM
SITAMARHI: धर्म परिवर्तन के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है। धर्म परिवर्तन का यह मामला सीतामढ़ी के पुपरी में सामने आया है। जहां एक लाख रुपये देकर ईसाई धर्म अपनाने का खेल चल रहा था। जब एक शख्स को इसके लिए दवाब बनाया जाने लगा तब उसने विरोध का बिगुल फूंक दिया। उसने इस बात की जानकारी पुलिस कप्तान को दे दी। पीड़ित के लिखित शिकायत के बाद सीतामढ़ी एसपी ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा पुपरी थानाध्यक्ष को सौंपा। अब पुपरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है।
सीतामढ़ी एसपी को दिए गये आवेदन में शिकायतकर्ता ने बताया कि एक एजेंट द्वारा उसे धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही है। धर्म परिवर्तन के एवज में उसे एक लाख रुपए का लालच दे रहा है। गांव में रहने वाले इन एजेंटों ने अब तक 12 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया है। धर्म परिवर्तन करने वालों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल हैं।
इन एजेन्टों द्वारा ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। गांव के गरीब लोगों को वे अपना शिकार बना रहे हैं। शख्स ने जब इसकी शिकायत सीतामढ़ी SP से की तब उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का निर्देश पुपरी थानाध्यक्ष को दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
दरअसल शिकायत करने वाले शख्स का नाम वीरेंद्र कुमार कापर है। जो खुद अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वीरेंद्र ने यह बताया कि उनके घर के बगल में रहने वाले एक धर्म गुरु शिक्षण संस्थान चलाते हैं। जिन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के लिए उसे एक लाख रुपए का प्रलोभन दिया। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने में भी की। वीरेंद्र ने यह भी बताया कि उसे आपत्तिजनक मांस खाने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी उन्हें दी जा रही है।