ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

एक ही परिवार में सांप काटने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

25-Jul-2024 01:01 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार के जमुई से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सांप काटने से दो बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। आसपास के लोगों में भी इसको लेकर अलग -अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


दरअसल, जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया पंचायत के पतलघटा गांव में  सोए अवस्था में दो बच्चे को सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई है। इस घटना में मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया की दोनों बच्चे खाना खाकर सो गए। उसकी दौरान यह हादसा हुआ। सोए हालत में कुछ देर के लिए तो मालूम नहीं चला बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। 


इस मामले में परिजनों में बताया कि अनीस और रानी खाना खा कर सोए हुए थे।तभी विषैले सांप ने दोनों को डस लिया। उसके बाद दोनों को सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। जहां से तुरंत ही बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा रेफर कर दिया। लेकिन, शेखपुरा जाने के दौरान सिकंदरा के पास ही दोनो की मौत है गई


मृतक दोनो बच्चे की पहचान रानी कुमारी, उम्र 12वर्ष  पिता मनोज दास और अनीस कुमार उम्र 7 साल पिता अजय दास के रूप में हुई है। मृतक अनीस अपने नानी के घर आया हुआ था और खाना खा के अपने मौसी रानी के साथ सोया हुआ था। जहां दोनो को सोए हुए अवस्था में विषैले सांप ने काट लिया। अनीस बरहट थाना क्षेत्र के लखैय गांव का रहने बाला है।