ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / एक बार फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, बिहार में कुल 44 मरीज मिले,...

एक बार फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, बिहार में कुल 44 मरीज मिले, पटना में सबसे ज्यादा 27 लोग संक्रमित

11-Jun-2022 09:44 PM

PATNA: बिहार में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर बिहार में कोरोना के कुल 44 नये मामले सामने आए हैं। पटना में सबसे ज्यादा 27 नये केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेज 100 पार हो गये हैं। 


कोरोना के बढ़ते मरीजों को देख स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर अचानक से इतने मरीज कहां से आ गये। अब यह पता लगाया जा रहा है कि संक्रमित होने वाले लोग किस इलाकों के हैं। 


विभाग के अफसर अब मामलों की पड़ताल में जुट गए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था। लेकिन इधर एक दो दिनों में नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है।


 पटना के बाद गया में मरीजों की संख्या अधिक है। गया में छह और पश्चिम चंपारण में 4 संक्रमित मिले हैं। पटना में बाहर से आने वाले लोगों के लिए अब जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। पटना एयरपोर्ट, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर भी जांच टीम की संख्या बढ़ा दी गयी है। वहीं लोगों को भी लगातार जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।



news image