पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
22-Dec-2021 08:31 PM
DESK: बॉलीवुड फिल्म स्टार के खिलाफ ईडी में शिकायतें लगातार मिल रही है अब एक और स्टार का नाम इसमें जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की। दरअसल बॉलीवुड फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी पूनम सिन्हा और उनके बेटे कुश के खिलाफ एक जमीन के मामले में ईडी में शिकायत दर्ज की गयी है। पुणे के वगोली के रहने वाले एक शख्स संदीप दबाधे ने इसकी लिखित शिकायत की है। मामला एक हेक्टेयर जमीन से जुड़ा हुआ है जिसे शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली द्वारा गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है। संदीप दबाधे ने ईडी से इस मामले की जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता संदीप दबाधे ने इस मामले की शिकायत पुलिस और ईडी से किया है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि उसके मृत पिता के नाम पर करोड़ों रुपये की करीब एक हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन को शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस जमीन को वे लोग बेचना भी चाह रहे हैं। जबकि यह जमीन उनके पिता गोरख दबाधे के नाम पर थी। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली द्वारा ये बताया जा रहा है कि साल 2002 में उसके पिता गोरख दबाधे द्वारा उन लोगों को यह प्रॉपर्टी दी गयी थी।
बताया जाता है कि शिकायतकर्ता संदीप दबाधे के पिता गोरख दबाधे की मौत 2007 में हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद इस संपत्ति पर हक सिर्फ संदीप दबाधे का है। यह मामला स्थानीय कोर्ट के बाद अब जांच एजेंसी तक पहुंच गयी है। इस मामले में फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली पर आरोप लगा है। शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से अब तक किसी तरह का बयान नहीं आया है। मामला सामने आने के बाद अब उनके बयान का इंतजार है।