BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
24-May-2020 05:42 PM
PATNA : ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है. कोरोना संकट की महामारी के बीच ही माह-ए-रमजान संपन्न होने जा रहा है. सोमवार को ईद के अवर पर बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. बिहार सरकार ने सभी डीएम को यह आदेश जारी किया है कि ईद के अवसर पर सभी क्वारंटाइन सेंटर में ख़ास व्यवस्था की जाएगी. सरकार ने इस पर्व को देखते हुए क्वारंटाइन सेंटर में विशेष भोजन की व्यवस्था करने को कहा है.
इस बार ईद का त्योहार कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हर साल की तरह नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि लोगों को मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा करने और बाहर रहकर जश्न मनाने की इजाजत नहीं होगी. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक 25 मई को ईद के विशेष अवसर पर स्पेशल डिश की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है. सभी जिलों के डीएम को आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से यह आदेश जारी किया गया है.
इस बार लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी और न ही लोग एक दूसरे के घर जा पाएंगे. इस बार ईद के त्योहार का जश्न घरों में रहकर परिवार के लोगों के साथ ही मनाया जाएगा. ईद-उल-फित्र को मीठी ईद भी कहा जाता है. इस दिन सभी मुस्लिम लोगों के घरों में शाही पकवान बनाए जाते हैं. अलग-अलग देशों में अलग-अलग पकवान बनाने का चलन है. भारत में ईद पर सभी मुस्लिम घरों में सेवइयां बनाई जाती है. सेवइयां ईद की सबसे अहम और स्पेशल डिश होती है और इसके बिना यह त्योहार अधूरा होता है. इसके अलावा भी अलग-अलग घरों में अलग-अलग पकवान बनाए जाते हैं.