बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
13-Jul-2020 08:04 AM
PATNA : ईद के बाद अब बकरीद की नमाज पर भी इस साल ग्रहण लग गया है। यह देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार एहतियात बरता जा रहा है। बिहार के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है लिहाजा अब बकरीद की नमाज सामूहिक तौर पर अदा करने की इजाजत नहीं होगी। पटना के गांधी मैदान में इस बार बकरीद की नमाज नहीं होगी।
आपको बता दें कि 31 जुलाई या फिर 1 अगस्त को बकरीद मनाई जानी है। 21 जुलाई को चांद होने के बाद यह पता चलेगा कि बकरीद की असल तारीख क्या होगी लेकिन नमाज ईदैन कमेटी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि गांधी मैदान में बकरीद की नमाज इस साल नहीं हो पाएगी। कमेटी को कोरोना संक्रमण के कारण बकरीद की नमाज का आयोजन करने की इजाजत नहीं मिली है।
रविवार को कमेटी की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें अध्यक्ष महमूद आलम, सचिव मिसबाहुद्दीन और मेंबर मोहम्मद फखरुद्दीन भी मौजूद थे। बैठक के बाद कमेटी ने इस बात का ऐलान कर दिया कि इस साल बकरीद की नमाज भी गांधी मैदान में नहीं होगी। ऑल इंडिया मजलिसे मुशावरत से जुड़े अनवारुल खुदा ने बताया है कि गांधी मैदान में वर्ष 1925 से ईद की नमाज अदा करने की शुरुआत हुई थी और तब से लगातार बकरीद की नमाज भी अदा की जाती रही है। पिछले 95 सालों में चार या पांच बार ऐसे मौके आए हैं जिसकी वजह से गांधी मैदान में नमाज नहीं हो पाई है मौजूदा हालात भी ऐसा ही है।