ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

ईडी के एक्शन के बाद पहली दफे मीडिया के सामने आए तेजस्वी, कहा- मेरे पास से ठेंगा मिला है

ईडी के एक्शन के बाद पहली दफे मीडिया के सामने आए तेजस्वी, कहा- मेरे पास से ठेंगा मिला है

13-Mar-2023 04:43 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से लौटने के बाद बिहार विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। सीबीआई और ईडी के एक्शन के बाद पहली दफा वे मीडिया से रू-ब-रू हुए। मीडिया से बातचीत करने के बाद वे सीधे अपने चैम्बर में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम नीतीश को पूरे मामले से अवगत कराया। ईडी की रेड पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पास से ठेंगा मिला है। ईडी पंचनामा जारी करे नहीं तो हम जारी कर देंगे। 


मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग असल समाजवादी लोग हैं। इनके झूठ-अफवाह-फर्जी मुकदमें से लड़ने के लिए जिगर चाहिए। हमारे पास जिगर है राजनीतिक जमीन भी है और जमीर और विचार भी है। जिस दिन सरकार बनी थी उसी दिन हमने कहा कि इस तरह का प्रयास लगातार चलता रहेगा। पूर्णिया के रैली में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद से ही बीजेपी के लोगों में डर बना हुआ है। ये लोग जान रहे हैं कि 2024 की लड़ाई में वे कही टिकने वाले नहीं है। 


 ईडी की रेड पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि 600 करोड़ से पहले 8000 करोड़ का हिसाब तो दे दें। लोग कह रहे थे कि मेरे पास से खजाना मिला है। मैं कहता हूं कि मेरे पास से ठेंगा मिला है। तेजस्वी ने सिजर लिस्ट जारी करने की मांग की। कहा कि ये लोग झूठा प्रचार प्रसार इस तरह से कर रहे हैं मानो असली अडाणी हम ही है। सीबीआई और ईडी या तो कंप्यूज हो गयी है या फिर मेरा चेहरा अडाणी से मिलता है? तेजस्वी ने कहा कि 80000 करोड़ का घोटाला छोड़कर इतने साल से हर बार हमारे यहां रेड मारते हैं लेकिन मेरे यहां से ठेंगा मिलता है। उन्होंने कहा कि पंचनामा जारी करे नही तो हम जारी कर देंगे।


आगे वे कहते हैं कि रेलवे-रेलवे क्या कह रहे है..आपलोगों के पास कोई अलग कहानी नहीं है.. ये लोग पहले बेनामी संपत्ति बोलते थे लेकिन अब  एक बार भी बेनामी नहीं बोलते। बहनों और उनकी ननद के ससुराल में छापेमारी की गयी। अब इस तरह की निम्न स्तर पर राजनीति हो रही है ये सब बेकार की बात है। जनता सब देख रही है 2024 और 2025 में जवाब देगी। भाजपा को जब से बिहार की जनता ने मजा चखाया तब से वह व्याकुल हो गयी है। महाराष्ट्र में विधायक खरीद रहे थे तब क्या ईडी पहुंची थी? भाजपा एमएमए के यहां घर में 8 करोड़ मिले तब वहां भी ईडी और सीबीआई की टीम गयी थी क्या? 


विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी को स्कीप्ट और डायलॉग राइटर को बदल देना चाहिए। बीजेपी ने हार स्वीकार कर लिया है। तेजस्वी से लड़ने की औकाद बीजेपी और आरएसएस को नहीं है। इसलिए छापे पर छापा मारा जा रहा है।


तेजस्वी ने कहा- उनकी कई बहने जो राजनीति में नहीं है उनके घर पर भी छापा मारा गया है। जिन बहनों के यहां छापेमारी की गयी उन बहनों की शादी 2012 के बाद हुई। "हम फर्जी Entire Political Science वाले नहीं बल्कि Real Public Science वाले समाजवादी लोग है। भाजपाइयों के झूठ, अफ़वाह और फर्जी राजनीतिक मुक़दमों से लड़ने के लिए हमारे पास राजनीतिक जमीन है, जिगर भी है और जमीर भी है। सुनो संघियों, आपके पास छलबल और धनबल है तो हमारे पास जन बल है।


तमिलनाडु मामले पर तेजस्वी ने कहा कि हम तो बोल ही रहे थे कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी बातें सच निकली।  बीजेपी इस तरह का काम करके समाज में माहौल बिगाड़ना चाहती है जो हम कतई नहीं होने देंगे। बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस तरह की ओछि हरकत करके ये लोग दस दिन शेर की तरह दहाड़ेंगा और दस दिन के बाद बिल्ली की तरह म्याऊ करने लगेगा।