रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
22-Aug-2024 09:41 AM
By First Bihar
PATNA : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा निवासी कुख्यात अपराधी अखिलेश यादव, जयनंदन यादव, दिनेश यादव और उनके परिजनों की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित 2 करोड़ 8 लाख की संपत्ति को ईडी ने जब्त कर ली। इसके साथ ही 29 अचल सपंत्ति भी जब्त की गई है। इसके साथ ही ईडी ने तीनों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट स्थित विशेष अदालत में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत अभियोजन शिकायत दायर की है।
इस मामले को लेकर ईडी ने बताया कि, उन्हें 14 अगस्त को इनके खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसका संज्ञान लेते हुए ईडी ने बिहार पुलिस द्वारा अखिलेश यादव, जयनंदन यादव और दिनेश यादव के खिलाफ आईपीसी, 1860 और आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।
इसके बाद जांच से पता चला कि अखिलेश यादव, उनके भाई जयनंदन यादव और दिनेश यादव विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ ये सभी भाई हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल में भी शामिल रहे हैं और ऐसी आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध आय अर्जित की और अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अचल संपत्तियों के अधिग्रहण में इसका उपयोग किया।
मालूम हो कि, इससे पहले अप्रैल के महीने में ईडी की तीन सदस्यीय टीम नवगछिया के गोपालपुर थाना पहुंच कर कुख्यात अपराधी अखिलेश यादव के तीन रिश्तेदारों दयानंद यादव, बैजनाथ यादव एवं एक अन्य महिला करीब 10 घंटो तक लंबी पूछताछ की थी। इस महीने 4 अप्रैल को ही अखिलेश यादव की 2 करोड़ 8 लाख की संपत्ति जब्त की थी। जिसके बाद अब अखिलेश यादव के रिशतेदारों से पूछताछ की गई थी।