पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
07-Dec-2023 07:42 AM
By First Bihar
PATNA : ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजेंद्र प्रसाद की 64.53 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एमियु वीसी पर यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गयी है। ईडी के तरफ से जब्त संपत्ति राजेंद्र प्रसाद के परिवार के सदस्यों और परिवार के स्वामित्व वाले ट्रस्ट के नाम पर पंजीकृत है।
ईडी के तरफ से जब्त संपत्ति उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा में हैं। एजेंसी ने यह कार्रवाई विशेष निगरानी इकाइ द्वारा राजेंद्र प्रसाद पर की गई कार्रवाई और दर्ज प्राथमिकी को आधार बनाकर की है। मगध विवि के कुलपति रहने के दौरान राजेंद्र प्रसाद पर आरोप लगे थे कि उन्होंने करीब 30 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया है।
वहीं, शिकायत के बाद 17 नवंबर 2021 में विशेष निगरानी इकाइ ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद राजेंद्र प्रसाद के गया और गोरखपुर स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। उसके बाद से मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद के कई महीनों के बाद आत्मसमर्पण किया था। बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) दो दिन पूर्व ही उनके आजादनगर पूर्वी स्थित आवास पर आ धमकी थी।
आपको बताते चलें कि,इडी ने बुधवार को आधिकारिक जानकारी में बताया कि विशेष निगरानी इकाइ ने राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ की गई छापामारी में 1.84 करोड़ रुपये नकद और बैंक खातों में 90.79 लाख जब्त की थी। एजेंसी ने बाद में अपनी जांच में पाया कि सितंबर 2019 से नवंबर 2021 तक, राजेंद्र प्रसाद ने अपराध की आय का इस्तेमाल अपने बेटे डा.अशोक कुमार और आरपी कालेज के नाम पर पांच संपत्तियों को नकद में हासिल करने के लिए किया, जिसका प्रतिनिधित्व उनके भाई अवधेश प्रसाद करते हैं।