ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग में मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Patna News: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के समीप एक हादसा हो गया। वाहन जांच के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Patna News
पटना न्यूज
© google
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के समीप एक हादसा हो गया। वाहन जांच के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने कार को रुकवाकर चालक को दबोच लिया।


घटना में घायल हवलदार बलभद्र सहित तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं और उनकी चोटें सामान्य हैं। 


यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक की पहचान मो. हमीम काजी के रूप में हुई है, जो कार चलाना सीख रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने जब कार रोकने का इशारा किया, तो घबराहट में चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर दबा दिया। इसके चलते कार बैरिकेड से टकरा गई और वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसकी चपेट में आ गए।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने कृष्णा घाट के पास वाहन जांच के लिए बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी दौरान राजपथ की ओर से जेपी गंगा पथ की ओर जा रही कार को रोकने का इशारा किया गया। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जैसे ही पुलिसकर्मी कार रुकने का इंतजार कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक वाहन को तेज कर दिया और सीधे बैरिकेड में टक्कर मार दी।


इस घटना के बाद यातायात पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। हवलदार बलभद्र की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार चालक शराब या नशे की हालत में तो नहीं था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं।


भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस और प्रशिक्षण के वाहन चलाने से बचें। ऐसे लापरवाह कदम से न केवल खुद की बल्कि आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों की जान को भी खतरा हो सकता है।