Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
17-Jan-2024 05:10 PM
By First Bihar
DESK: पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों हुए ईडी की टीम पर हमला मामले की जांच अब सीबीआई और पुलिस की संयुक्त एसआईटी करेगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार यह आदेश दिया।
दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जब ईडी की टीम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेता शाजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने पहुंची थी, तभी टीम के ऊपर हमला किया गया था। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे और हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले को लेकर पूरे देश में सियासत हुई थी।
ईडी ने कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि जांच में बंगाल पुलिस ढिलाई बरत रही है।. ऐसे में हमले की जांच राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी जाए। ईडी की अपील पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि सीबीआई और बंगाल पुलिस की एसआईटी टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच करेगी। कोर्ट ने जल्द से जल्द टीम गठित करने को कहा है।