बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Jul-2024 06:57 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में करंट लगने से दो की मौत हो गयी है। ई-रिक्शा पर बिजली का तार गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा स्थित वार्ड नंबर 11 की है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि नागेंद्र यादव के घर के सामने ई रिक्शा लगी हुई थी जिस पर नागेंद्र यादव का 15 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बैठा हुआ था। इसी दौरान बिजली का तार खंभे से टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। जिसके कारण ई-रिक्शा पर बैठे 15 वर्षीय अजय कुमार करंट की चपेट में आ गया। अजय को बिजली का करंट लगता देख मां 35 वर्षीय अमृता देवी अपने बेटे को बचाने गई तो वो भी करंट के चपेट में आ गई। दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी।
त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ.बीएन पासवान ने बताया कि दोनों को परिजन मृत अवस्था में यहां लेकर आए हैं दोनों की मौत बिजली करंट लगने से हुई है। मृतक अजय कुमार और उसकी मां अमृता देवी के शरीर में बिजली करंट लगने से जख्म के निशान पाए गये हैं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मां-बेटे की एक साथ मौत की ख़बर सुन अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बेटे और पत्नी की मौत से पिता काफी सदमें में हैं।