ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / दूसरी शादी करने से मना करने पर हैवान पति ने कर दी पत्नी...

दूसरी शादी करने से मना करने पर हैवान पति ने कर दी पत्नी और बेटी की हत्या

24-Apr-2021 01:09 PM

AURAGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां हैवान पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। सनकी पति ने पत्नी और 7 साल की बेटी को जलाकर मार डाला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पति दूसरी शादी करना चाहता था जिसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र स्थित अपकी गांव की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  


मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी अपु रजक दूसरी शादी करना चाहता था जिसका नीलम देवी अकसर विरोध करती थी। विरोध करने पर पति उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़िता किया करता था और इस बार भी वह दूसरी शादी की जिद करने लगा जिसका एक बार फिर पत्नी ने विरोध किया लेकिन इस बार आरोपी पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला साथ ही सात साल की बेटी को भी आग के हवाले कर दिया। हैवान पति की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान है। वही मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।