ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 4 लाख...

दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, 4 लाख नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा!

23-Sep-2023 10:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के नियोजित शिक्षकों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को जल्द राज्यकर्मी का दर्जा मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार यह तोहफा शिक्षकों को दे सकती है। यदि ऐसा हुआ तो शिक्षकों के लिए यह बड़ा तोहफा होगा। बता दें कि बिहार के नियोजित शिक्षक कई दिनों से यह मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर रहे थे। 


सूत्रों की माने तो बिहार के नियोजित शिक्षकों की यह मांग नीतीश सरकार जल्द पूरी करने वाली है। बहुत जल्द इन नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा। दुर्गा पूजा से पहले सरकार यह बड़ा तोहफा नियोजित शिक्षकों को दे सकती है। इसकी घोषणा अक्टूबर महीने में की जा सकती है। यदि नीतीश सरकार की ओर से इसकी घोषणा होती है तब बिहार के करीब 4 लाख से ज्यादा शिक्षकों को इसका फायदा मिलेगा। हालांकि ये अभी तय नहीं हो सका है कि  बीपीएससी की परीक्षा लेने के बाद राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा या फिर बिना परीक्षा लिए ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी किया जाएगा। 


अपनी इस मांग को लेकर नियोजित शिक्षा लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। लगातार धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालते आ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसे लेकर नीतीश सरकार गंभीर है। नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को नया सिस्टम तैयार करने का टास्क दिया था। जो पूरा हो गया है। अब कभी भी इस पर कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है। 


यदि राज्यकर्मी का दर्जा नियोजित शिक्षकों को मिला तब बीपीएससी के शिक्षकों के बराबर इनका वेतन हो जाएगा। इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। नीतीश कुमार खुद चाहते हैं कि इस चुनाव से पहले नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिले। इसके बजट को लेकर भी चर्चा हो चुकी है। इससे पहले इसे लेकर महागठबंधन के नेताओं के साथ भी बैठक हो चुकी है। 


अब सभी नियोजित शिक्षकों की नजर सरकार के फैसले पर टिकी हुई है। यदि जो कयास लगाये जा रहे है यदि वो सही साबित हुआ तो इससे बड़ा दशहरा  का गिफ्ट नियोजित शिक्षकों के लिए कुछ नहीं हो सकता। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार कब तक कैबिनेट में इस पर मुहर लगाती है।