BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 03:38 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में कोरोना काल में दुर्गा पूजा के आयोजन को रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीण आपस में भिड़ गए और कई घंटों तक फायरिंग होती रही.
बताया जा रहा है कि मीठा ओपी क्षेत्र के मेघपुर में सरकारी पाबंदी के बावजूद दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था और दुर्गा मां की प्रतिमा का निर्माण भी कराया जा रहा था, प्रशासन को इसकी भनक लगी तो थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ दुर्गा पूजा के आयोजन को रोकने पहुंचे. इस पर मेघपुर के ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर रोड़ेबाजी करने लगे. इस दौरान पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की.
घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं. घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है. इस घटना में सुरसंड के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, सीओ सहित कई ग्रामीण तथा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस दुर्गा मां की विभिन्न मूर्तियों को उठाकर जबरन विसर्जन कराने आयी थी. ग्रामीणों का आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर दुर्गा की प्रतिमा के साथ बने गणपति, सरस्वती, कार्तिक जी, लक्ष्मी जी का छोटे-छोटे मूर्तियां को उठवा कर पूजा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी सरेह में फेकवा दिया.
इसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा तीव्र होने लगा. देखते ही देखते रोड़ेबाजी जैसी नौबत आ गई. दूसरी ओर पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया. फायरिंग से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. वहीं दूसरी ओर रोड़ेबाजी व अन्य लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान कई लोग घायल भी हो गए. सभी को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस की ओर से घायलों में सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार, अवर निरीक्षक ललन सिंह, सहित अन्य पुलिसकर्मी व चौकीदार भी घायल है.
वहीं आक्रोशित ग्रामीणों व दुर्गा पूजा से जुड़े पूजा समिति के दर्जनों सदस्यों ने सुरसंड मेघपुर पथ को घंटो जाम कर बांस बल्ला व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय के लिए गुहार लगाई. वहीं ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र ने उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई करने की मांग की.