दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Oct-2024 09:24 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां फूड प्वाइजनिंग का एक नया मामला सामने आया है। इस बार अमरपुर क्षेत्र के चौखट गांव में फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने से छह बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल परिजनों की मदद से सभी बच्चों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है।
जहां फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार हुए लोगों में राजेश मांझी का 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार, पांच वर्षीय पुत्री सपना कुमारी शामिल है। वहीं पिंटू मांझी का 12 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार, अजय मांझी की पांच वर्षीय पुत्री रबीना कुमारी, बारह वर्षीय पुत्री गंगिया कुमारी और उर्मिला देवी शामिल है। सभी का मायागंज भागलपुर में इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बच्चे केन्दुआर गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए थे जहां से लौटने पर घर में भोजन कर सभी बच्चे सो गए। रात करीब 1 बजे सभी बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद आनन-फानन में बच्चों को उपचार के लिए पास के प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया, जहां बच्चों की स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर ने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया है।
इधर, रेफरल अस्पताल में बच्चों का उपचार कर रहे डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि सभी बच्चों में फुड प्वाजनिंग की शिकायत थी। डॉक्टरो ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शायद बच्चों ने मेले में बासी भोजन खा लिया होगा, जिससे कि बच्चों की तबियत बिगड़ गई. फिलहाल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।